गोपालगंज: 10 अप्रैल 1991 को भोपतिपुर में हुई पूर्व सांसद नगीना राय की हत्या के मामले में 35 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 की अदालत ने पूर्व विधायक बच्चा चौबे के दो बेटों परमात्मा चौबे और ब्रजभूषण चौबे को हत्या का दोषी करार दिया है। दोनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत दोषी ठहराया गया है।
वहीं, इस मामले के तीसरे आरोपी सत्येंद्र उपाध्याय को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।
अदालत ने सजा पर सुनवाई के लिए 8 दिसंबर की तिथि तय की है। उसी दिन दोनों दोषियों की सजा का ऐलान होगा।
बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल 1991 की शाम नगीना राय पटना से गोपालगंज लौट रहे थे। इसी दौरान भोपतिपुर में घात लगाकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस चर्चित हत्याकांड में 35 साल तक मुकदमा चला।
फैसले के बाद पीड़ित पक्ष ने देर से ही सही, न्याय मिलने पर संतोष जताया है।
