मेरी लाश पर ही हटेगा खटाल – बारामुड़ी में पप्पू यादव की हुंकार, धनबाद प्रशासन पर भू-माफिया से मिलीभगत का आरोप

Spread the love

धनबाद (झारखंड) :बारामुड़ी खटाल को हटाने का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। बुधवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव धनबाद के बारामुड़ी खटाल पहुंचे और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।खटाल संचालकों के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि बारामुड़ी की जमीन की कीमत करोड़ों में पहुंच गई है, इसलिए भू-माफियाओं की नजर इस जमीन पर है। प्रशासन भू-माफिया से मिलीभगत कर गरीबों को उजाड़ने की साजिश रच रहा है।सांसद ने दो टूक कहा, “बारामुड़ी खटाल हटाना है तो पहले मेरी लाश पर से गुजरना होगा। मैं किसी भी कीमत पर यहां बसे लोगों को बेदखल नहीं होने दूंगा।

KebNews24

“उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला सिर्फ जमीन का नहीं है। यहां रहने वाले लोग पिछले कई दशकों से खटाल के सहारे अपनी आजीविका चला रहे हैं। यह उनकी संस्कृति, पहचान और रोजगार से जुड़ा मामला है।पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि बारामुड़ी खटाल में सिर्फ एक जाति के लोग नहीं रहते। यहां यादव समाज के साथ-साथ आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों परिवार रहते हैं। इसलिए यह लड़ाई किसी एक जाति की नहीं, बल्कि सभी वंचित परिवारों के हक और अधिकार की लड़ाई है।

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सभी दलों को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए।सांसद ने दावा किया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की है और मुख्यमंत्री ने मामले में पहल करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी बात हुई है।

अंत में सांसद ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर खटाल हटाने की कार्रवाई को नहीं रोका गया तो वह धनबाद से रांची तक पैदल मार्च करने को मजबूर होंगे।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights