समस्तीपुर ( बिहार) : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को जिलाधिकारी ने बारी-बारी से सुना।
इस दौरान राजस्व, पंचायती राज, आपूर्ति, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले सामने आए।
जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी पदाधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
