बेगूसराय, बिहार: बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा – “देश को बताना चाहते हैं कि टुकड़े-टुकड़े गैंग की कल रैली फ्लॉप हो गई। वे देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं।

“केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोग देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश किसी के आदेश से नहीं चलेगा।उन्होंने कहा, “देश संविधान से चलेगा ना कि किसी के आदेश से चलेगा।
ये लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं है।”गौरतलब है कि इससे पहले भी गिरिराज सिंह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर टुकड़े-टुकड़े गैंग का जिक्र किया था और कहा था कि ये लोग अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं।

