सीएम नीतीश कुमार ने ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में नालंदा एवं पटना जिले में विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण और प्रगति की समीक्षा

Spread the love

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने गृह जिला नालंदा और पटना मे भ्रमणशील रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ चल रही ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में आज नालंदा एवं पटना जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

नालंदा में 494 करोड़ रु॰ की 106 योजनाओं का शिलान्यास तथा 316 करोड़ रु॰ की 110 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान बिहारशरीफ-रांची रोड के भरावपर स्थित फ्लाइओवर का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया। साथ ही पंचाने नदी में सुरक्षात्मक कार्य एवं रिवर फ्रंट विकास कार्य का निरीक्षण किया तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

वहीं पटना में 583 करोड़ रु॰ की 612 योजनाओं का शिलान्यास तथा 473 करोड़ रु॰ की 761 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित भी किया।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights