टेंट हाउस संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत तफ्तीश में जुटी पुलिस

Spread the love

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई . परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब मंगलवार की सुबह घर के कमरा में वह मृत मिला .जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया . वही चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किये जाने के बाद परिजन शव लेकर वापस घर लौट गए. दरवाजे पर शव पहुँचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगो की भीड़ मौके पर जूट गई .

समूचा मामला मुजफ्फरपुर शहर के सिकंदरपुर थाना इलाके के सिकंदरपुर बाँध के निकट का है.यहाँ पर रिया टेंट हाउस के संचालक राजू सहनी की मौत बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई. आसपास के लोगो को इस बात की भनक तब लगी जब मृतक राजू अपने कमरे से सुबह में बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह मृत पड़ा था. वही बाद में जानकारी मिलते ही सिकंदरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की पड़ताल शुरू की.

वही विधि विज्ञानं प्रयोगशाला की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा की है. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी का मानना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है ,तत्काल परिजन बदहवास स्थिति में है इसलिए अग्रेतर की कार्रवाई परिजनों के बयान और पुलिस अनुसंधान के बाद सुनुश्चित की जाएगी .

वही स्थानीय लोगो की माने तो टेंट हाउस संचालक राजू सहनी कर्ज की बोझ से तनाव में रह रहा था तथा जमीन खरीद बिक्री को लेकर भी कई तरह का दवाब झेल रहा था . हलाकि इस मामले को लेकर फ़िलहाल पुलिस पदाधिकारी का बयान सामने नहीं आ सका है , जिस वजह से अधिकारिक पुष्टी अभी बांकी है.

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights