घायलावस्था में प्रोपर्टी डीलर को एक निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती ,जानकारी के बाद इलाके के कोतवाल और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर -02 विनीता सिन्हा दलबल के साथ पहुंची अस्पताल .
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर बीती रात गोलीबारी की घटना घटित हुई . वही गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोगो में भय व दहशत का माहौल कायम हो गया . घटित घटना बीती रात्रि करीब साढ़े बारह बजे की बताई गई है. अहियापुर थाना इलाके के अयाची ग्राम में आपसी विवाद में गोली चली और प्रोपर्टी डीलर अनिल कुमार सिंह घायल हो गए . गोली उनके गर्दन में लगी है. घटना के बाद आनन फानन में उन्हें बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वही घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 विनीता सिन्हा ,अहियापुर थाना के कोतवाल रोहन कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे . जिसके बाद गोली लगने से जख्मी हुए प्रोपर्टी डीलर अनिल से एसडीपीओ ने घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में घायल व्यक्ति ने फ़ौजी नामक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया .वही जानकारी के बाद अहियापुर थाना की पुलिस टीम आरोपी फौजी को पकड़ने के लिए इलाके में दबिश डाल रही है.इस मामले को लेकर एसडीपीओ ने जानकारी दी है कि पुरानी रंजिश में अनिल सिंह पर फायरिंग की गई है तथा गोली उनके कंधे के पास गर्दन में लगी है.

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश डाल रही है . घटना से पूर्व आरोपित व अनिल के बीच झगडा हुआ था ,इसके बाद गोली चलाई गई .लाइसेंसी हथियार से गोली मारने की चर्चा है.
