किशनगंज ( बिहार) : जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से आज अहले सुबह मंडल कारा, किशनगंज में व्यापक छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान चलाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को प्रातः 04:00 बजे जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में यह औचक अभियान चलाया गया।
बड़े पैमाने पर अधिकारी रहे मौजूदइस विशेष छापेमारी अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी तथा जवान शामिल रहे।

अभियान में कुल लगभग 170 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे।सभी वार्डों और बैरकों की हुई सघन तलाशीअभियान के दौरान मंडल कारा के सभी कैदी वार्डों, बैरकों एवं कारा परिसर के विभिन्न हिस्सों में सघन तलाशी ली गई।
तलाशी का मुख्य उद्देश्य कारा परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित अथवा अवैध सामग्री जैसे मोबाइल फोन, नशीला पदार्थ, धारदार हथियार आदि की उपलब्धता की जांच करना तथा कारा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना था।कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहींपुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सभी वार्डों एवं संबंधित स्थानों की गहनता से जांच की गई।
तलाशी अभियान के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक अथवा अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई।जिला प्रशासन ने बताया कि कारा की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं आंतरिक अनुशासन को बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
जिला प्रशासन एवं किशनगंज पुलिस द्वारा आम नागरिकों को आश्वस्त किया गया है कि जिले में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
