रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं

Spread the love

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायु सेना के नवनियुक्त प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।रक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, “वे एक बेहतरीन वायु योद्धा हैं, जो अपने शानदार नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। मैं उनके आगामी कार्यकाल के सफल होने की कामना करता हूं।

“गौरतलब है कि एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने हाल ही में भारतीय वायुसेना प्रमुख का पदभार संभाला है। वे अपने ऑपरेशनल अनुभव और रणनीतिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights