Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर से अपराधियों ने खुनी खेल खेला है. बुधवार की शाम दो नाव से पहुंचे करीब डेढ़ दर्जन बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की वारदात को अंजाम देकर मौके से नौ दो ग्यारह हो गया . घटित घटना पारु थाना क्षेत्र के फतेहाबाद गाँव के दियरा इलाके की बताई गई है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक चक्की सोहागपुर गाँव की ओर से दो नावों पर सवार करीब डेढ़ बदमाशो ने गंडक नदी पार करके दियरा मे दो लोगो को गोली मार दी .
जिसमे एक शाख की मौत हो गई जबिक दूसरा साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहाँ पर उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. फ़िलहाल इस वारदात को वर्चस्व की लड़ाई की नजरिये से देखा जा रहा है. मृतक की पहचान सारण जिलान्तर्गत मकेर थाना क्षेत्र के मुरहिया गाँव निवासी 45 वर्षीय अशोक सहनी के रूप में की गई है , जबकि घायल युवक मुजफ्फरपुर जिला के पारु थाना क्षेत्र के फतेहाबाद गाँव निवासी बीरबल सहनी का 19 वर्षीय पुत्र गुड्डू सहनी है.

वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर दहशत फ़ैलाने के लिए बदमाशो के द्वारा कई राउंड फायरिंग किए जाने की सुचना है. घायलवस्था में गुड्डू को सरैया सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहाँ पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया . परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि अशोक और गुड्डू दोनों साथ में तरबूज की खेती करते थे और वारदात के समय दोनों खेत में ही मौजूद थे. इसी बीच मौके पर पहुंचे बदमाशी ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी.
जिसमे अशोक के सिर में गोली लगने से तत्काल उसकी मौत हो गई जबकि गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया. वही इस मामले को लेकर इलाके के कोतवाल चंदन कुमार ने घटित घटना को स्वीकार किया है. वही बातचीत के क्रम में कोतवाल ने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई में वारदात को अंजाम दिए जाने की संभावना है. अभी तक परिजनों की ओर आएव्दं प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन प्राप्त होने पर अग्रेतर की कार्रवाई की जाएगी.
