नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर जिला को नशा मुक्त बनाएं: जिला पदाधिकारी

Spread the love

जहानाबाद ( बिहार ) : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज 18 नवंबर को पूरे देश की भांति जिला में भी शपथ ग्रहण एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम ग्राम प्लेक्स सभागार में ,जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के सभी स्टेकहोल्डरो की उपस्थिति में नशा मुक्ति अभियान में जुड़ने व सहभागिता की शपथ दिलाई गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि पूरे देश में 5 करोड़ से ज्यादा लोग नशे की लत से ग्रस्त हैं। जरूरी है कि हम जन-जन तक नशा मुक्ति की अलख जगाए, जिससे कि जहानाबाद पूरी तरह से नशा मुक्त बन पाए।


जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में आज नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पूरे जिले में विकेंद्रित रूप से सैकड़ों शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला के विद्यालयों , महाविद्यालयों ,प्रखंड अंचल कार्यालयों ,पुलिस लाइन, स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी एवं सदर अस्पताल स्तर पर ,जीविका के संकुल एवं अन्य समूह के स्तर पर तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्रों पर युवाओं से लेकर अन्य लोगों के द्वारा नशा मुक्ति की शपथ लेकर इस मुहिम में शामिल होने के संकल्प को दोहराया गया।


नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत 15 अगस्त 2020 से की गई है। देशभर में इस कार्यक्रम के तहत 22 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को जागरुक एवं संवेदित किया गया है । इनमें 7 करोड़ से ज्यादा युवा, लगभग 5 करोड़ महिलाएं एवं 16 करोड़ से ज्यादा शैक्षणिक संस्थान शामिल है। कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने एवं उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 20000 से ज्यादा मास्टर वॉलिंटियर बनाए हैं और 7 लाख से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित कर भारत को नशे की लत से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।


इसी के उपलक्ष्य में आज गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ,अमृतसर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वयं देशवासियों को नशे से मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया गया। ऑनलाइन माध्यम से राज्य, जिला, शैक्षणिक संस्थान एवं विभिन्न कार्यालय इस कार्यक्रम के साक्षी बने।


आज के कार्यक्रम के लिए एक QR कोड भी उपलब्ध कराया गया है जिसे स्कैन कर आप सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं और नशा मुक्त भारत बनाने के मुहिम में जुड़ सकते हैं।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights