जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पैच सेन्टर तथा वाहन कोषांग का किया निरीक्षण

Spread the love

जहानाबाद : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सफल एवं शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने जिला अंतर्गत 218-मखदुमपुर (अ. जा.) विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेन्टर तथा वाहन कोषांग का निरीक्षण किया गया। वाहनों का सेक्टरवार रख रखाव कराने का निर्देश दिया गया ताकि कोई भी परेशानी ना हो।

वही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण मे 218-मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के वाहन कोषांग का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे निर्वाची पदाधिकारी, 218 मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र सह अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा को निर्देश दिया कि मतदान कार्य मे संग्लन वाहनों को जीपीएस युक्त अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त जो वाहन मतदान कार्य मे उपयोग किया जा रहा है, उसका फिटनेस, पॉल्यूशन, वाहन चालक का लाईशेंस तथा अन्य कागजातो का जाँच कर लिया जाए।

साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों के मोबाइल पर ARO एप्प डाउनलोड अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया। निरीक्षण मे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मखदुमपुर को एप्प की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया।

मतदान कार्य मे संग्लन पदाधिकारी एवं कर्मियों के सहयोग के लिए सभी स्थानों पर साइनेज लगाने का निर्देश भी दिया गया।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights