1984 दंगों पर अमित शाह के बयान के समर्थन में आए राजीव प्रताप रूडी, बोले – संवैधानिक संस्थाओं को चुनौती देकर राजनीति करने को जनता अराजकता मान रही है

Spread the love

पटना ( बिहार) : 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने गृह मंत्री के बयान का समर्थन किया है।

पटना में मीडिया से बात करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “जिस प्रकार की प्रवृत्ति दिख रही है। मुद्दे तो है नहीं, संवैधानिक संस्थाओं को चुनौती दे कर राजनीति स्थापित करने के प्रयास को जनता अराजकता ही मानेगी… जनता की राय ऐसी गतिविधियों से कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जा रही है। गृह मंत्री ने जो कहा है, वह सही दिख रहा है।”

रूडी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहा है। जनता इस तरह की राजनीति को पसंद नहीं कर रही है और इसका नुकसान कांग्रेस को ही हो रहा है।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights