शहर के नयाटोला स्थित थियोसॉफिकल लॉज के सभागार मे जागृति संस्था एवं सिया -दामोदर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान आयोजित की गई जन्म जयंती समारोह।
खबर एक्स्प्रेस बिहार न्यूज 24, मुजफ्फरपुर (बिहार) : शहर के नयाटोला स्थित थियोसॉफिकल लॉज के सभागार मे जागृति संस्था एवं सिया -दामोदर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी और सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं किसान नेता स्वर्गीय दामोदर प्रसाद सिंह की 112वीं जन्म जयंती समारोह रविवार को मनाया गया ।
जन्म जयंती समारोह की अध्यक्षता चितरंजन सिन्हा “कनक”…एवं संचालन उमेश राज…ने बहुत ही विशिष्ट अंदाज में किया।कार्यक्रम के शुभारंभ में स्व.दामोदर प्रसाद सिंह की तैलचित्र पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित किया एवं उनकी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए संस्मरण प्रस्तुत किया।

इस समारोह में शहर के प्रमुख गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्व में से प्रमुख डॉक्टर मोनालिसा,डॉक्टर भगवानलाल सहनी,समाजसेवी राजेश शाही,डॉक्टर नागेंद्र नाथ ओझा (मरणोपरांत),डॉक्टर पुष्पा गुप्ता,डॉक्टर विनोद कुमार सिन्हा को सम्मानित भी किया गया।
आज के इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर की उप मेयर डॉक्टर मोनालिसा ,डॉक्टर नवीन कुमार एवं विशिष्ट अतिथि आचार्य जानकी बल्लभ शास्त्री न्यास ट्रस्ट के सचिव डॉक्टर रश्मि मिश्रा की उपस्थिति रही।सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। इस समारोह के आयोजक स्व.दामोदर प्रसाद सिंह के सुपुत्र कवि एवं साहित्यकार डॉक्टर हरिकिशोर प्रसाद सिंह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में उपस्थित अन्य अतिथियों में प्रमुख रूप से कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक केदार प्रसाद गुप्ता और अरुण कुमार शुक्ला,सतेंद्र कुमार सत्येन,रणवीर अभिमन्यु,ओम प्रकाश गुप्ता,रघुनाथ मोहब्बतपुरिया,डॉक्टर पुष्पा गुप्ता,डॉक्टर शैल केजरीवाल,मुन्नी चौधरी,मधुमंगल ठाकुर,चितरंजन कुमार शर्मा,दिलीप सत्यार्थी,राजेश कुमार शाही,डॉक्टर विनोद कुमार सिन्हा,के.आर. पी.वर्मा,डॉक्टर एच.एल.गुप्ता, डॉक्टर जगदीश शर्मा,रंजीत कुमार यादव,दीनबंधु आजाद, अंजनी कुमार पाठक,अरुण कुमार तुलसी,रामबृक्ष राम चकपुरी,देवेंद्र राकेश अध्यक्ष बज्जिकांचल विकास पार्टी,चिराग पोद्दार,अजय कुमार,सुनील ओझा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम के अंत में मधुमंगल ठाकुर ने उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।तदोपरांत अध्यक्ष के आदेश से कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा हुई।
