माह ए रमजान के अगाज पर मुख्यमंत्री ने राज्य के मुस्लिम भाई बहनो को दी बधाई व शुभकामनाएं

Spread the love

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रमज़ान का महीना रहमतों का महीना है। पूरे महीने खुदा की रहमतों की बारिश होती है। खुदा की नज़र में रोजेदारों की दुआएँ मक़बूल होती हैं। वे उनकी इबादत को स्वीकार करते हैं और उसके बदले तमाम इंसानों पर अपनी रहमतें बरसाते हैं।

मुख्यमंत्री जी ने खुदा से दुआ करते हुए कहा कि खुदा तमाम रोज़ेदारों की दुआओं को कबूल करें और हम सभी के बीच मोहब्बत, एक-दूसरे के प्रति आदर, सद्भाव और इज़्ज़त की भावना को बढ़ाएँ, ताकि हम सब मिलकर देश एवं राज्य की तरक्की में योगदान दें।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights