रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव में राजद नेताओं ने लिया भाग, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं….

Spread the love

राजद नेता मंडल अविनाश आनंद समेत अन्य नेताओं ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया, पिछले दस वर्षों से हो रहा है यह भव्य आयोजन

खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज24, संवाददाता~ फारबिसगंज {बिहार} : जिला के पावन धरा पर आयोजित रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। इस भव्य आयोजन में राजद नेता और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद, राजद नेता क्रांति कुमार, अरुण यादव, जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास, अमित पूर्वे, युवराज यादव, सिप्पू मंडल, संजीत मंडल, दिलीप यादव, वाहिद अंसारी सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

राजद नेता मंडल अविनाश आनंद ने बताया कि “पिछले दस वर्षों से रामनवमी शोभा रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन फारबिसगंज में किया जा रहा है और यह आयोजन दिन-ब-दिन भव्य होता जा रहा है।” उन्होंने इस महोत्सव में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी और आयोजन समिति तथा प्रशासन को शांतिपूर्ण यात्रा के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights