विदेश जाकर देश को बदनाम करना बंद करें, अब सुधर जाइए : रिजिजू का राहुल गांधी पर सीधा हमला

Spread the love

नई दिल्ली: अमेरिका में राहुल गांधी की टिप्पणियों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के नेता होने के नाते जब राहुल गांधी विदेश जाकर भारत के बारे में गलत बयान देते हैं, तो आपत्ति दर्ज करनी ही पड़ती है।

रिजिजू ने कहा, “हम राहुल गांधी की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहते, लेकिन विपक्ष के नेता होने के नाते जब वे विदेश जाकर भारत के बारे में बहुत गलत बयान देते हैं, तो हमें आपत्ति दर्ज करनी ही पड़ती है। अब उन्हें सुधर जाना चाहिए।”

अमेरिका या अन्य देशों में जाकर यह बोलना कि भारत की अर्थव्यवस्था खत्म हो गई है, बिल्कुल गलत है। पूरी दुनिया मानती है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

रिजिजू ने आगे कहा, ” राहुल गांधी केवल खुद को, अपनी पार्टी को और पूरे विपक्ष को और ज्यादा नीचे गिराने का काम कर रहे हैं। कोई भी सच्चा भारतीय यह नहीं चाहेगा कि उसका कोई देशवासी विदेश जाकर अपने ही देश के बारे में बेतुकी बातें करे।”

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights