नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने FICCI की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन 2026 को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा, “आज का अवसर विशेष है। FICCI अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। एक संस्था का 100 वर्षों तक लगातार सजग और सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहना, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इस अवसर पर इस संस्था का हिस्सा रहे अतीत और वर्तमान के सभी साथियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।”
प्रधानमंत्री ने गुरुवार, 19 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में FICCI की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय ‘भारत 2047’ रखा गया है।
वर्ष 2026-27 FICCI का शताब्दी वर्ष है। संगठन 7 अप्रैल 2027 को अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा।
