कोलकाता, पश्चिम बंगाल: नानूर पुलिस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं को लेकर पूर्व सांसद सुभाषिस चक्रवर्ती द्वारा लगाए गए आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा विधायक सजल घोष ने इस पूरे विवाद को टीएमसी का अंदरूनी मामला बताते हुए इससे दूरी बना ली है।
मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक सजल घोष ने कहा कि यह सत्तारूढ़ दल के दो गुटों के बीच का आपसी झगड़ा है और भाजपा का इससे कोई सरोकार नहीं है।
सजल घोष ने बयान देते हुए कहा, “ये उनका घरेलू मामला है। यह दो गुटों का झगड़ा है। इसमें हम क्यों पड़े? हम तो केवल पड़ोसी हैं… उन लोगों को लड़ने दीजिए… हमें इससे कुछ लेना-देना नहीं है। कौन असली है, कौन नकली है, इससे हमारा कोई संबंध नहीं है।”
उनके इस बयान से स्पष्ट है कि भाजपा फिलहाल इस राजनीतिक विवाद में सीधे तौर पर हस्तक्षेप करने के बजाय इसे तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी के रूप में देख रही है।
