मुजफ्फरपुर को बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने किया एयरपोर्ट का शिलान्यास, नहर व बिजली समेत करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन

Spread the love

मुजफ्फरपुर: वैशाली जिले में शनिवार को आयोजित भव्य समारोह के दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले की करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें बहुप्रतीक्षित मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट का शिलान्यास और सिंचाई, शिक्षा, बिजली व स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

एयरपोर्ट निर्माण की रखी गई आधारशिलानागरिक उड्डयन विभाग के अंतर्गत मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट (ब्राउन फील्ड) का शिलान्यास किया गया, जिसकी प्राक्कलित राशि 58.87 करोड़ रुपये है। इसके निर्माण से जिले और आसपास के क्षेत्रों में हवाई संपर्क को नई गति मिलेगी।

विभागवार उद्घाटन की गई प्रमुख योजनाएं:​

• संसाधन विभाग (तिरहुत मुख्य नहर परियोजनाएं):​

• नहर सेवा पथ का कालीकरण: तिरहुत मुख्य नहर के बिंदु 538.00 से 839.50 तक दायें नहर सेवा पथ के कालीकरण कार्य (लागत: 205.80 करोड़ रुपये) का उद्घाटन हुआ। इससे मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर, साहेबगंज, मोतीपुर, काँटी, मड़वन, कुढ़नी, मुशहरी, मुरौल और सकरा प्रखंडों की 11,66,923 आबादी को लाभ मिलेगा।

• ​नहर का पुनस्र्थापन एवं लाइनिंग (फेज-1): बिंदु 704.35 (किमी 214.68) से बिंदु 732.00 (किमी 223.11) तक के कार्य (लागत: 81.0286 करोड़ रुपये) का उद्घाटन किया गया। इससे कुढ़नी और मुशहरी प्रखंड के प्रकही खास, खरौना डीह, खलीलपुर, धर्मपुर, मादापुर चौबे, सुमेरा उर्फ अफजलपुर, खबरा और मड़ौल गांवों की 4,82,700 आबादी लाभान्वित होगी।

नहर का पुनस्र्थापन एवं लाइनिंग (फेज-2): 223.11 किमी (बिंदु 732.00) से 240.85 किमी (बिंदु 790.00) तक के कार्य (लागत: 180.81 करोड़ रुपये) का भी उद्घाटन हुआ, जिससे कुढ़नी, मुशहरी और मुरौल प्रखंड की 5,26,590 आबादी को सीधा लाभ पहुंच गा।

  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग:
    • ​काँटी प्रखंड के कोल्हुआ पैगम्बरपुर में 8.061 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 शैय्या वाले अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया गया। इसका निर्माण बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लि० द्वारा कराया गया है, जिससे जिले के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत अल्पसंख्यक छात्राओं को आवासीय सुविधा मिलेगी।
    • ऊर्जा विभाग (BSPTCL):​जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 33 kV लाइन बे निर्माण के तहत मुशहरी ग्रिड उपकेंद्र (2 बे, लागत 2.322 करोड़ रुपये), मुजफ्फरपुर ग्रिड उपकेंद्र (2 बे, लागत 2.322 करोड़ रुपये) और एसकेएमसीएच (SKMCH) ग्रिड उपकेंद्र (1 बे, लागत 1.161 करोड़ रुपये) की परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ। इससे कुल 50,000 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
    • स्वास्थ्य विभाग:
    • मीनापुर प्रखंड के तुर्की में 0.75 करोड़ रुपये (75 लाख) की लागत से बने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया गया, जिससे क्षेत्र की 13,623 आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights