कोलकाता : पश्चिम बंगाल में छठ महापर्व पर हावड़ा स्टेशन की सजावट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी घमासान में बदल गया है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी के बयान पर राज्य के मंत्री इंद्रनील खान ने तीखा पलटवार किया है।
कल्याण बनर्जी ने हावड़ा रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा के लिए की गई भव्य सजावट पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार पर ‘बंगाली संस्कृति को नष्ट करने’ का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि दुर्गा पूजा के लिए इस तरह की सजावट नहीं की जाती।
इस बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री इंद्रनील खान ने कहा —
“मां काली को कैदी वैन में उठाना क्या बंगाल की संस्कृति है? दुर्गा पूजा के दौरान मुहर्रम के लिए विसर्जन बंद कर देना क्या ये बंगाल की संस्कृति है?… ये लोग केवल विभाजन की राजनीति करते हैं और कुछ नहीं। यदि वे लोग बंगाल के लोगों के हित में होते तो पिछले 15 साल TMC और उससे पहले कम्युनिस्ट शासन में सरकार बंगाल के लोगों के लिए कुछ अच्छा किया होता…”
इंद्रनील खान ने TMC पर बंगाल की संस्कृति और आस्था को लेकर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो लोग आज संस्कृति की बात कर रहे हैं, उन्हें पहले अपने शासनकाल में किए गए फैसलों का जवाब देना चाहिए।
बता दें, कल्याण बनर्जी के बयान के बाद से बंगाल में बंगाली पहचान और छठ पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर बहस तेज हो गई है। एक तरफ TMC इसे बंगाली संस्कृति से जोड़ रही है, तो दूसरी तरफ BJP इसे आस्था और सभी पर्वों के सम्मान का मुद्दा बता रही है।
