वडनगर, गुजरात। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को गुजरात के वडनगर में चल रहे ‘विश्व शांति महायज्ञ’ में शामिल होंगे।
वैश्विक शांति, सामाजिक सद्भाव और जन कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह भव्य महायज्ञ 20 नवंबर को संपन्न होगा।
यह 10 दिवसीय महायज्ञ 11 नवंबर को वडनगर के प्राचीन हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुरू हुआ था। यह कांची कामकोटि पीठाधिपति जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती के पावन सान्निध्य में संपन्न हो रहा है।
महायज्ञ में रोजाना विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं, जिनमें देश भर से आए 144 वैदिक विद्वान और बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं। मंत्रोच्चार और आहुतियों से पूरा वडनगर भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।
लोकसभा अध्यक्ष के आगमन को लेकर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
