दीपावली की रात पिता को खोजने निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, बाढ़ में सनसनी; FIR दर्ज, 2 गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Spread the love

पटना / बाढ़, ( बिहार): राजधानी पटना से सटे बाढ़ थाना क्षेत्र में दीपावली की रात इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि पिता की तलाश में घर से निकली दो सगी बहनों को घेरकर छोटी बहन को हथियार दिखाकर धमकाया गया और बड़ी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बाढ़ अनुमंडल के एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना की रात ही विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनमें से जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

प्रतीकात्मक छवि | पीड़िता की पहचान उजागर करना कानूनन अपराध है।

सूचना मिलते ही डायल-112 की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जाएगा।

घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights