गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। पटेल नगर सेकंड में प्लाईवुड और सोफा के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, रात के समय गोदाम से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। प्लाईवुड और सोफा जैसे ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैली और आसमान में धुएं का गुबार छा गया।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।अग्निशमन विभाग की ओर से आग के सही कारणों की जांच की जा रही है।
