मुजफ्फरपुर : मवेशी खरीदने जा रहे युवक से 55 हजार की लूट, मारपीट कर मोबाइल भी छीना, जमीन विवाद में लूट की आशंका

Spread the love

मुजफ्फरपुर (बिहार) : जिला के बोचहां थाना क्षेत्र के पुराने मझौली चौक के पास सोमवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को घेरकर मारपीट की और उससे 55 हजार रुपये नकद व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही दो युवकों समेत एक अज्ञात को आरोपित किया है।

विज्ञापन


क्या है मामला?


पीड़ित की पहचान रामदास मझौली वार्ड-3 निवासी संजय राय के रूप में हुई है। संजय राय ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से मवेशी खरीदने जा रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान पुराने मझौली चौक के पास तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब से 55 हजार रुपये नकद और मोबाइल निकाल लिया और बोचहां की तरफ फरार हो गए।


दो गांव के युवक आरोपित


संजय राय ने आवेदन में गांव के ही दो युवकों और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपित किया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस क्या कह रही है?


इस संबंध में अपर थानेदार राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन संबंधी विवाद का सामने आ रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights