भाजपा के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर के निकट बम विस्फोट कर किया हमला , कई राउंड फायरिंग – हमले में आशिंक रूप से घायल हुए पूर्व सासंद

Spread the love

खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़24, पश्चिम बंगाल : सूबे में असामाजिक तत्वों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है | यहाँ आमलोगों की कौन कहे खास लोगो को असामाजिक तत्व निशाना बना रहा है और पुलिस के अधिकारी तमाशबीन बने है | कहा तो यह जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों के नेताओ के घरो पर हमले का सिलसिला फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है | ताजा मामला बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर पर एक बार फिर से न सिर्फ बम से हमला हुआ है बल्कि कई राउंड हवाई फायरिंग किए जाने की भी खबर है |

स्थानीय सूत्र बताते है कि इस हमले में पूर्व सांसद अर्जुन सिंह आंशिक रूप से घायल हो गए है | हलाकि पूर्व संसद अभी भी अपने घर पर ही है | इससे पहले भी उनके घर पर हमले होते रहे है | वर्ष 2021 के सितम्बर माह में भी अर्जुन सिंह के घर पर दो बार हमले हुए थे |

जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के नेता सह पूर्व सांसद के घर पर शुक्रवार को कई लोगो ने हमला कर दिया |  अर्जुन के घर के सामने शुक्रवार को बाइक पर सवार कई गुंडे अचानक आ गए | अर्जुन जब तक कुछ समझ पाते इससे पहले ही असमाजिक तत्वों ने बमबाजी शुरू कर दी | साथ ही साथ कई राउंड फायरिंग किए जाने की भी सुचना है | वही बमबाजी की आवाज सुनकर पूर्व सांसद घर से बाहर निकले तभी बम का एक टुकडा उनके पैर पर जा गिरा , जिससे वह घायल हो गए |

इस घटना के बाद इलाके के लोगो में भय और दहशत का माहौल कायम है | वही घटना के बाबत पूर्व सांसद ने बताया कि इस घटना के लिए तृणमूल कौंग्रेस पार्षद सोमनाथ श्याम का बेटा नामित सिंह जिम्मेवार है | पंद्रह बीस की संख्या में  बदमाशो ने मेरे घर पर और सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया गया है | आगे उन्होंने यह भी कहा कि घर में नवरात्रि का पूजा चल रहा था , इसी बीच आवाज सुनकर बाहर निकला तो गोलियां चल रही थी और इस बीच बम का कुछ टुकड़ा पैर में लग गया | जिससे मई घायल हो गया |

आगे उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बन खडी रही | गुंडों ने पहले भी हमला किया था | उनके खिलाफ एनआईए का केस भी था | आज फिर बमबारी हुई और गोलियां भी फायर की गई है | इस मामले को लेकर पूर्व सांसद सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो भी शेयर किया है तथा पुलिस के वरीय पदाधिकारी से भरोसा जताया है कि वो मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई करे |

Please follow and like us: