संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक की लाश व हथियार मिलने के बाद इलाके मे सनसनी

Spread the love

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम घटना की तफ्तीश मे जुटी।

मुजफ्फरपुर ( बिहार ) : जिला पुलिस बल के अधीन पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों की तमाम कोशिशो के वावजूद समय दर समय वारदात की जानकारी सामने आने का सिलसिला फिलहाल थमता नजर नही आ रहा है। आज अहले सुबह सड़क किनारे खेत की पगडंडी के निकट एक युवक का शव व हथियार मिलने के बाद इलाके के लोगो मे भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। इलाके की पुलिस और पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश मे जुट गए है।

पुलिस पदाधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुज़फ्फरपुर जिला के बोचहाँ थाना क्षेत्र के मझौली गाँव के निकट सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया है।

मृतक के कनपट्टी के निकट गोली लगे होने के निशान मिले है तथा शव के निकट ही एक पिस्टल और स्पेलेंडर बाइक भी बरामद की गई। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची है तथा मामले की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल मृतक की पहचान नही हो पाई है। वही आवश्यक कागजी करवाई के बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले को लेकर एक मुकदमा बोचहाँ थाना मे पंजीकृत कर पुलिस अग्रेत्तर की करवाई करेगी।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights