संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत,मायके वालों ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, पति पर दूसरे से प्रेम-प्रसंग का आरोप

Spread the love

मुजफ्फरपुर; शहर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमगोला नाका के निकट एक घर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतका की पहचान आमगोला नाका रोड निवासी शिवेश सिंह की 30 वर्षीय पत्नी डॉली के रूप में हुई हैं. डॉली 3 महीने की प्रेग्नेंट भी थी. मृतका के गले में गहरा निशान पाया गया हैं.

ससुराल पक्ष के लोग जहाँ बाथरूम में गिरकर मौत की बात कह रहे हैं तो वहीं मृतका के मायके वाले गला दबाकर हत्या करने की बाते कही हैं. जानकारी के बाद इलाके की पुलिस और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची तथा हत्या और आत्महत्या के एंगल से जाँच में जुटी हैं. इस बाबत मृतका डॉली की माँ ने बताया कि उनके दामाद शिवेश का अपनी भाभी से ही अफेयर हैं, इसको लेकर डॉली की भाभी और ससुराल के अन्य लोग उनकी बेटी को बहुत टॉर्चर करते थे.

जिसका जिक्र अक्सर डॉली अपनी माँ से करती थी. कल शाम में अचानक सूचना मिली कि डॉली की तबियत ख़राब हैं, लेकिन बाद में पता चला की उसकी मौत हो गई हैं. अतरदह की रहने वाली डॉली की शादी आमगोला निवासी शिवेश से वर्ष 2019 में हुई थी. डॉली अभी 3 महीना की गर्भवती भी थी. परिजनों के अनुसार डॉली के पति का अवैध सम्बन्ध अपनी भाभी से था, जिसको लेकर घर में सब मिलकर डॉली को प्रताड़ित करते थे. वही मृतका के मायके वालो ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुछ समय तक हंगामा किया .

बाद में मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने आक्रोशित लोगो को समझा बुझाकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया.

वही इस मामले को लेकर नगर क्षेत्र के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सीमा देवी ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि एक विवाहिता की मौत हुई हैं. बताया जा रहा था कि बाथरूम में गिरने से मौत हुई हैं, लेकिन गले पर निशान हैं, ऐसे में हत्या प्रतीत होती हैं. एफएसएल की टीम जाँच कर रही हैं, उसके पति को हिरासत में ले लिया गया हैं.

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights