खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज24, बिहार डेस्क ; बिहार में सोशल मिडिया प्लेटफार्म का बेझा इस्तेमाल किये जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है . वही मामला प्रकाश में आने के बाद सोशल मिडिया का बेझा इस्तेमाल करने वाले शख्स पर पुलिस ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है. समूचा मामला मुजफ्फरपुर जिला से सामने आया है. इस बाबत पुलिस ने थाना में एक मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत कथैया थाना पुलिस ने सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथीपुर गाँव निवासी फेसबुक पेज संचालक मनीष कुमार के विरुद्ध मुकदमा कायम करते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. आरोपी मनीष कुमार सोशल मिडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर BIHAR JHARKHAND 10 NEWS नाम से पेज संचालित करता है तथा समाज के लोगो के बीच खुद को पत्रकार बताता है.
आरोप है कि फेसबुक पेज संचालक मनीष ने एक खबर प्रसारित किया था , खबर प्रसारित किए जाने के वजह से एक तरफ जहाँ पुलिसवालो की छवि धूमिल हुई है तो वही दूसरी तरफ समाज के लोग भी दहशतजदा है . पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
इस मामले को लेकर कथैया थाना पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश किए जाने की बातो को स्वीकार किया है .
