उलाय नदी पर क्षतिग्रस्त हथिया पुल दुरुस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, नवयुवक संघ ने मांगे पूरी नही होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज24, जमुई ( बिहार) : मंगलवार को एनएच 333 झाझा-सोनो मुख्य मार्ग स्थित हथिया गांव के समीप उलाय नदी पर बनी हथिया पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौड़ की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों ने प्रदर्शन कर पुल की मरम्मती करने की मांग किया।

विज्ञापन

संयोजक ने कहा की एक सप्ताह के भीतर जर्जर पुल की मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया तो हथिया पुल पर पुतला जलाया जाएगा तथा धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे आगे उन्होंने कहा की यह पुल झाझा-सोनो मुख्य मार्ग का पुल है।यह बिहार को झारखंड और बंगाल से जोड़ता है।इसकी जर्जर हालत के कारण रोजाना वाहन सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

मौके पर मौजूद जिप सदस्य धर्मदेव यादव ने कहा की यह पुल काफी जर्जर हो चुका है और पुल से होकर प्रत्येक दिन हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते है जिस तरह से यह जर्जर हो चुका है। इस पुल की मरम्मत जल्द से जल्द नहीं की गई तो आने वाले समय में यह पुल भी धंस जाएगा। इस कारण बड़ी घटना घट सकती है। ग्रामीण भोला सिंह ने कहा की जर्जर पुल हो जाने के कारण बराबर कई बाइक सवार,साईकल सवार,ई रिक्शा गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे है। पुल को जल्द से जल्द मरम्मत नही किया जाएगा तो राहगीरों को और भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

पंकज कुमार ने कहा की यह पुल 70 साल पुराना है,इसकी हालत काफी जर्जर है समय रहते पुल की मरम्मत नही हुई तो यह हादसे का कारण बन सकता है।मौके पर धमना पंचयात के मुखिया प्रतीक शर्मा, गौरव कुमार, पंकज कुमार, पिंटू कुमार, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र भारती, सुजीत कुमार,अरुण यादव, सोनू कुमार, मनोज यादव, मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights