जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने किया किसान रजिस्ट्रेशन कैंप का निरीक्षण

Spread the love

जमुई ( बिहार ) : आज गुरुवार को जिला पदाधिकारी नवीन एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित किसान रजिस्ट्रेशन कैंप का निरीक्षण कर किसानों के रजिस्ट्रेशन कार्य को यथाशीघ्र पुरा करने का निर्देश दिया।

किसान रजिस्ट्रेशन कैंप प्रथम चरण में जिले के सभी अंचलों में 06 से 09 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। वही सभी किसान रजिस्ट्रेशन कैंप का अनुश्रवण प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

आज दिनांक 08 जनवरी को अपर समाहर्ता विभागीय जांच बालमुकुंद प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार रमण, अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता सावन कुमार, नागमणि वर्मा एवं जिला योजना पदाधिकारी भानु प्रकाश अपने अपने आवंटित प्रखंडों में भ्रमणशील रह कर किसान रजिस्ट्रेशन कार्य का निरीक्षण किया।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights