‘नीतीश सेतु’ के नामकरण पर कांग्रेस नेता उदित राज का तंज, कहा- सब कुछ छीनकर अब छोटा सा ‘झुनझुना’ थमा दिया

Spread the love

नई दिल्ली: बिहार में ‘नीतीश सेतु’ के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक समीकरणों पर तीखा हमला बोला है। उदित राज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के सहारे सत्ता हासिल की और बाद में उन्हें ही राजनीतिक रूप से कमजोर कर दिया।

​समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए उदित राज ने ‘नीतीश सेतु’ नाम दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा, “नीतीश कुमार से तो सब कुछ छीन लिया गया, अब क्या नाम दे रहे हैं? जो मुख्यमंत्री थे और जिनके कंधे पर चढ़कर उन्होंने (भाजपा) सत्ता हथियाई, उसे एक छोटा सा झुनझुना थमा दिया तो इसमें कौन सी बड़ी बात है?”

​कांग्रेस नेता ने बिहार की राजनीति की तुलना महाराष्ट्र से करते हुए भाजपा की गठबंधन नीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र में पहले शिवसेना ‘बड़े भाई’ की भूमिका में हुआ करती थी, ठीक वैसी ही स्थिति बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की भी थी। उदित राज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दोनों ही राज्यों में इन क्षेत्रीय दलों के साथ समझौता किया और फिर धीरे-धीरे दोनों को ही खत्म कर दिया।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights