पुलिस बनकर वसूली करने वाला गिरफ्तार, 88,900 रुपये नकद और 7 मोबाइल जब्त

Spread the love

पूर्णिया ( बिहार) : गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के नाम पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को डराने और उनसे अवैध वसूली करने वाले एक अभियुक्त को अमौर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 88,900 रुपये नकद और 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

दिनांक 13 नवंबर 2026 को अमौर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश के नाम पर स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को डराता है और पैसे वसूलता है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक, बायसी के पर्यवेक्षण में अंचल पुलिस निरीक्षक अमौर और थानाध्यक्ष अमौर के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने छपरेली स्थित एचपी गैस एजेंसी के पास मो० रब्बान रहमानी उर्फ मो० रब्बान, निवासी हक्का घाट टोला, थाना अमौर, जिला पूर्णिया को पकड़ा। विधिवत तलाशी में उसके पास से 2 मोबाइल फोन मिले।

उसकी निशानदेही पर हक्का घाट टोला स्थित उसके आवास एवं दुकान की तलाशी ली गई। प्रारंभिक जाँच में मोबाइल फोन से संबंधित कॉल विवरण और लोकेशन की जानकारी के कथित दुरुपयोग तथा ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े सुराग मिले हैं। इसके आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जाँच की जा रही है।

इस संबंध में अमौर थाना कांड संख्या 512/26, दिनांक 13.11.2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2), 318(4), 308(2), 308(3), 317(5), 317(4) एवं 3(5) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 72 एवं 72 (A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। कांड का अनुसंधान जारी है।
बरामदगी :-

  1. अभियुक्त के पास से – 2 मोबाइल फोन।
  2. आवास से – 88,900 रुपये नकद, 4 मोबाइल फोन और 2 सिम कार्ड।
  3. दुकान से – बंद अवस्था में 1 आईफोन 6एस, मोबाइल फोन के 9 खाली डिब्बे और आईएमईआई नंबर।
Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights