जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले में बुधवार दोपहर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने एक नाके पर तैनात CRPF जवानों पर अचानक गोलियां चला दीं।
यह हमला दोपहर करीब 2:15 बजे कुलगाम के अखरन-नौपोरा / मीर बाजार इलाके में हुआ। हमलावरों ने नाके पर तैनात जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए।हमले में CRPF के 3 जवान घायल हो गए। शुरुआती जानकारी में 2 जवानों के घायल होने की खबर आई थी, लेकिन बाद में घायलों की संख्या 3 बताई गई।

घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए अनंतनाग ज़िले के अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों की पहचान और उनके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
