बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार; चोरी की 3 बाइक और ऑटो बरामद

Spread the love

सेक्टर-4 थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी पप्पू सिंह का रहा है आपराधिक इतिहास

बोकारो ( झारखंड): बोकारो पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-4 थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की विशेष टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पप्पू सिंह (32), अमरेन्द्र गोस्वामी (39) और नारायण तुरी (36) शामिल हैं। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजकर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर तीनों को धर दबोचा।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह का सरगना पप्पू सिंह है, जिसका पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में नाम आ चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। बरामद वाहनों के असली मालिकों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई अन्य बाइक चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights