मुजफ्फरपुर : जिला अंतर्गत मुशहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे गुरुवार को करीब सवा दस बजे तक कोई भी चिकित्सक नजर नही आए। ऐसे मे स्वास्थ्य व्यवस्था पर इसका सीधा असर पड़ता है। वही दूर – दराज से आनेवाले मरीजो को भी घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस आशय की जानकारी जिला के सिविल सर्जन और जिला पदाधिकारी को दी गई है। अब देखना दिलचस्प यह होगा कि कर्तव्य स्थल से (सीएचसी मे ) गायब चिकित्सक व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ क्या करवाई होती है या फिर यहाँ पर भगवान भरोसे चलता रहेगा स्वास्थ्य व्यवस्था, यह तो आनेवाला वक्त ही बताएगा।
फिलवक्त अस्पताल पहुँचने वाले मरीजो व उनके परिजनों को स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सहित वरीय अधिकारियों से व्यवस्था मे सुधार की उम्मीदें है।

इस बीच मुशहरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी 10 : 40 बजे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और निरीक्षण शुरू कर दिया है।वही समाचार संप्रेषण तक अधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार जारी है।
