जनविश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, और उसी विश्वास के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम निरंतर कार्य करते रहेंगे : ओम बिरला, अध्यक्ष – लोकसभा
राजस्थान : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे और लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम मे शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के कनवास में आज 37 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होने का अवसर मिला।

प्रस्तावित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का शिलान्यास तथा 18 करोड़ रुपए से निर्मित 132 केवी जीएसएस का लोकार्पण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। तकनीकी शिक्षा के विस्तार से ग्रामीण युवाओं को अपने ही क्षेत्र में कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। ऊर्जा और आधारभूत सुविधाओं का यह सुदृढ़ीकरण विकास को नई दिशा देगा।

सांगोद और आसपास के क्षेत्रों ने बीते वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज गांवों में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाएँ लगातार मजबूत हो रही हैं। राज्य बजट में भी सांगोद को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। हमारा प्रयास है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़ी आवश्यकताओं पर समान रूप से ध्यान दिया जाए।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि जनविश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, और उसी विश्वास के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम निरंतर कार्य करते रहेंगे।
