कांग्रेस नेताओं ने इलाके के लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं से हुए रूबरू

Spread the love

खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज24, जमुई (बिहार) : जिला के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की । सिकंदरा विधानसभा के एलडीएम सह काग्रेस नेता राजकुमार पासवान ने दर्जनो गांव का दौरा किया और आमजन की समस्याओ से रुबरू हुए। उन्होने अलीगंज,सिकंदरा,खैरा प्रखंड क्षेत्र के दर्जनो गांव का दौरा किया।

प्रखंड क्षेत्र के भोड,परसा,नीमनवादा,भीमाईन,पुरणा खैरा,सिकंदरा,महादेव सिमरिया, पचमहुआ,अलीगंज ,मिर्जागंज सहित कई गांव का भ्रमण किया और आजनो के ज्वलंत समस्याओ से रुबरू हुए। कांग्रेस नेता पासवान ने कहा कि आजादी के 75 दशक बीत जाने के बाद भी रेल लाइन से महरूम है।

साथ ही कई दिग्गज नेता यहा चुनाव जीतकर विधानसभा से लेकर लोकसभा तक पहुचे लेकिन जनसमसयाओ पर ध्यान नही दिया।सिकंदरा विधान सभा की आधी आबादी आज भी पेयजल के साथ किसानो के खेतो की सिचाई तक कोई व्यव्स्था सुदृढ नही सकी,नतीजतन किसानो को भगवान भरोसे खेती करने की विवशता है।

चार वर्षो से पर्याप्त बारिश नही होने से सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र मे मारा की स्थिति होकर किसानो की हालत दयनीय बनी हूई है।मौके पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार सिंह,महेश सिंह,शिवकिशोर सिंह,शञुधन सिंह,,उचित यादव,राकेश यादव,संजय पासवान,सुरेश पासवान ,शंकर पासवान,अनिल सिंह,अशोक पाण्डेय,सुनील कुमार सहित दर्जनो काग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights