मुजफ्फरपुर ; मुशहरी अंचल के अधीन पदस्थापित नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए . बुधवार को अपने मांगो के समर्थन में राजस्व कर्मचारियों ने नारेबाजी की . हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों का कहना है कि बिहार राज्य भूमि सुधर कर्मचारी संघ गोप गुट के आह्वान पर वे सभी हड़ताल में शामिल हुए है.
साथ ही साथ सरकार पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ साल भर के अंदर सर्वे कर्मचारियों का वेतन दोगुना बढ़ा दिया गया है और वही दुसरी तरफ हमलोगों को छोड़ दिया गया है.
इसके बाद हड़ताल में शामिल राजस्व का जत्था पटना के लिए प्रस्थान कर गया. मौके पर विकास कुमार 02 ,राजेश कुमार, बिट्टू कुमार,राहुल कुमार,मो.शाद,अमित कुमार अंगद कुमार, एकता कुमारी , मनोहर कुमार सहित अन्य राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे.
