सचिवालय में रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार , 4000 रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा

Spread the love

पटना : भ्रष्टाचार के विरुद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई में एक और सफलता मिली है। ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन को 4,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

निगरानी थाना कांड सं0-138/26, दिनांक 26.11.2026 में दर्ज मामले में यह कार्रवाई 27.11.2026 को की गई। आरोपी को नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यालय कक्ष, विकास भवन, नया सचिवालय, जिला-पटना के पास से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

शिकायत
परिवादी के0पी0एम0सी0 मुंशी, पिता- मुंशी साव, साकिन- ग्राम- पुरानी बाजार, थाना- झाझा, जिला- जमुई ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी राजीव रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग, जिला-पटना के द्वारा सेवाकाल में कटौती की गयी राशि एवं अन्य आदेश पत्र निर्गत करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।

ब्यूरो की कार्रवाई
ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता मिथिलेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के अनुरोध पर इनके नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।

धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त राजीव रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग, विकास भवन, नया सचिवालय, जिला- पटना, पिता- स्व0 अशोक कुमार, ग्राम-बेलोखरा, थाना- पिपरा, जिला- सुपौल को 4,000 रुपये रिश्वत लेते हुए आरोपी प्रशाखा पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यालय कक्ष, विकास भवन, नया सचिवालय, जिला- पटना से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

वर्ष 2026 का आंकड़ा
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना में वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अब तक 138वीं प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है तथा 01 कांड जिला से स्थानांतरित किया गया है। इस प्रकार कुल 139 कांड ब्यूरो के द्वारा अनुसंधानित है।

यह ट्रैप संबंधी 125वां कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 125 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 46,94,900 रुपये एवं एक नया वाशिंग मशीन (कीमत 37,000 रुपये) भी जब्त किया गया है।

पिछले वर्ष 2025 में कुल 101 ट्रैप कांड दर्ज किये गये थे एवं रिश्वत की राशि 37,80,300 रुपये बरामद किये गये थे एवं एक नया वाशिंग मशीन (कीमत 19,800 रुपये) भी जब्त किया गया था।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights