सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों पर होगी नियुक्ति, 31 दिसंबर तक भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के कुल 935 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नया विज्ञापन जारी किया है।
आयोग ने विज्ञापन संख्या-16/2026 जारी करते हुए पूर्व में 22 अगस्त 2025 को प्रकाशित विज्ञापन संख्या-87/2025 को रद्द कर दिया है। अब इन्हीं पदों पर नए विज्ञापन के अनुसार सुयोग्य भारतीय उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां • भुगतान प्रारंभ करने की तिथि: 01 दिसंबर 2026 • भुगतान की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2026 • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि: 01 दिसंबर 2026 • ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2026
आयोग ने स्पष्ट किया है कि उपर्युक्त विज्ञापन के संबंध में विस्तृत सूचना, विवरणी, जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु निर्देश आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर प्रदर्शित है।
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के पूर्व वेबसाइट पर प्रदर्शित विस्तृत विज्ञापन एवं ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु आवश्यक एवं विस्तृत निर्देश का भली-भांति अध्ययन करने का निर्देश दिया गया है।
