दरभंगा में संविधान दिवस पर अधिकारियों-कर्मियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

Spread the love

दरभंगा :- संविधान दिवस के अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान उन्होंने कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान एवं उसके मूल्यों और आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलाई।

उल्लेखनीय है कि सहायक निदेशक दिव्यांगजन कोषांग सह प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशिष अमन द्वारा भी कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान एवं उसके मूल्यों और आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights