मुजफ्फरपुर में जुआ अड्डे का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

Spread the love

मुजफ्फरपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से सट्टा / जुआ खेलने और संचालन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुश्रवण और अनु0पु0पदा0, पश्चिमी-01 के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई की एक विशेष टीम का गठन किया गया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर पठान टोली स्थित एक गैरेज में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से जुआ / सट्टा का संचालन किया जा रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद जिला आसूचना इकाई की विशेष टीम ने उक्त घटनास्थल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जुआ / सट्टा संचालन में संलिप्त कुल 08 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से जुआ खेलने की सामग्री, नगद रुपये, मोबाईल और अन्य सामग्री बरामद की गई।

इस संदर्भ में कांटी थाना कांड संख्या-727/26 दर्ज की गई। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त

1. मिथलेश कुमार, थाना-अहियापुर, जिला-मुजफ्फरपुर 2. समीर कुमार, थाना-ब्रह्मपुरा, जिला-मुजफ्फरपुर 3. मो० जमिल, थाना-कांटी, जिला-मुजफ्फरपुर 4. मो० आशिक राजा, थाना-कांटी, जिला-मुजफ्फरपुर 5. अब्दुल सलाम, थाना-कांटी, जिला-मुजफ्फरपुर 6. सूरज कुमार, थाना-ब्रह्मपुरा, जिला-मुजफ्फरपुर 7. लडन खान, थाना-कांटी, जिला-मुजफ्फरपुर 8. नवल पटेल, थाना-कांटी, जिला-मुजफ्फरपुर बरामदगी • नगद: 1,00,325 रुपये • मोबाईल: 07 • ताश की गड्डी: 04 बंडल • मोटरसाईकिल: 02 • बैंक क्यूआर कोड: 03

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights