गाजीपुर में दोहरा हत्याकांड: घर में घुसकर मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या, परिचित पर आरोप, 3-4 टीमें जांच में जुटीं

Spread the love

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश: नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवा गांव में बुधवार को दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। गांव की नई बस्ती स्थित घर में 35 वर्षीय महिला और उनकी 12 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से गले पर वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए तीन-चार टीमों का गठन किया है।

नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवा गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर के अंदर मां-बेटी के शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय जयमून निशा और उनकी 12 वर्षीय बेटी आईमन निशा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय मां-बेटी घर में अकेली थीं।

सूचना मिलते ही नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद SP विनय कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया।

SP विनय कुमार सिंह ने बताया, “आज नंदगंज थाना क्षेत्र में धरवा गांव में एक महिला और उनकी बेटी की उनके घर में ही हत्या कर दी गई है। अभी परिजनों द्वारा वार्ता की गई है। उनसे FIR ली जा रही है। परिजनों द्वारा एक परिचित व्यक्ति पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। घटनाक्रम का खुलासा करने के लिए हमने तीन-चार टीमों का गठन कर दिया है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश करते हुए जो इसमें अभियुक्त है, जिसने यह जघन्य घटना कारित की है, उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से गले पर वार किए गए हैं। गले पर चोट पहुंचाकर हत्या की गई है।”

पुलिस के अनुसार, परिजनों से FIR ली जा रही है। परिजनों ने एक परिचित व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं। पुलिस उस एंगल सहित पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद की भी जांच कर रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights