SIR और MMDR बिल के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी, झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज

Spread the love

रांची: दी गई जानकारी के अनुसार, झारखंड सरकार आज झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान SIR के खिलाफ एक प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार ने SIR और MMDR बिल के विरोध में प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से विधानसभा का यह दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है।

​सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इन दोनों मुद्दों पर तीखी बहस होने के आसार हैं। सरकार का लक्ष्य सदन के माध्यम से इन प्रस्तावों को पारित कर केंद्र के समक्ष अपना औपचारिक विरोध दर्ज कराना है।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights