एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आपसी समन्वय और संवाद से साकार होगा मिशन-225 का संकल्प

Spread the love

खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज24,पूर्वी चंपारण [ नरेंद्र कुमार राय ] : गुरुवार को मोतिहारी में आयोजित एनडीए के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मिशन 2025 और लक्ष्य 225 का संकल्प एक बार फिर से दोहराते हुए कहा कि प्रदेश से जिला, जिला से प्रखंड, प्रखंड से पंचायत और पंचायत से बूथ स्तर तक गठबंधन की एकजुटता को बरकरार रखना है, क्योंकि यही एनडीए की पहचान और धरोहर है।

आगे प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की एनडीए सरकार जनकल्याण की भावना को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। आम जनता के प्रति हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है कि समाज का वंचित, उपेक्षित और कमजोर वर्ग आज विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है। वर्ष 2005 के बाद बिहार में सुशासन का माॅडल लागू हुआ और न्याय के साथ विकास को तेज रफ्तार मिली।

वही उमेश सिंह कुशवाहा ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू-राबड़ी की सरकार में दिनदहाड़े हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं होती थी। राजद द्वारा पोषित गुंडों ने बहन-बेटियां का जीना दुश्वार कर दिया था। वहीं, आज प्रदेश की बहन-बेटियां पुलिस की वर्दी पहन कर आम जनों की सुरक्षा कर रही है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हमारे नेता के कार्यों को पूरे देश-दुनिया ने सराहा है। साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा की चट्टानी एकता के आगे जन-विरोधी और परिवारीवादी विपक्ष चारों खाने चित्त हो जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास 2025 में प्रचंड जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा। उक्त मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.दिलीप जायसवाल, हम(से.) के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.अनिल कुमार, लोजपा (आर.) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चैधरी, बिहार सरकार के मंत्री कृष्णनंदन पासवान, सांसद संजय जायसवाल, सांसद लावली आनंद, एनडीए प्रदेश कार्यक्रम संयोजक एवं जद(यू.) के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह सहित विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं एनडीए के वरीय नेतागण मौजूद रहे।

इस आशय की जानकारी कार्यालय सचिव संजय कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Please follow and like us: