मोतीपुर वार्ड-26 में कूड़ा गिराकर आग लगाने से अनहोनी की आशंका, धुंआ से स्थानीय निवासी, स्कूली बच्चे, राहगीर हो रहे परेशान : सुरेंद्र

Spread the love

◆ नगर परिषद डंपिंग ग्राउंड की करे व्यवस्था और डालें कूड़ा अन्यथा होगा आंदोलन-ललन दास !

अमरदीप नारायण प्रसाद, संवाददाता – खबर एक्सप्रेस बिहार न्यूज़24 समस्तीपुर (बिहार) : यहां के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर वार्ड नम्बर-26 स्थित अमरसिंह स्थान से पश्चिम निचली जमीन में कूड़ा का ढ़ेर लगाकर इसमें आग लगा देने से तेज हवा में उड़ रहे चिंगारी से आगलगी की संभावना से स्थानीय निवासी डरे सहमें रहते हैं। शिकायत के बाबजूद नगर प्रशासन का मनमानीपूर्ण रवैया जारी है। अगर इस पर रोक नहीं लगाया जाता है तो भाकपा माले स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होगी।

उक्त बातें शनिवार को लोगों की शिकायत के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र भ्रमण के बाद भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं किसान नेता ललन दास ने कहा। नेताद्वय ने कहा कि नगर परिषद के ठेकेदार जमीन मालिक के कहने पर निचली जमीन में कूड़ा गिराकर जमीन भराई कर रहा है।

वही गिराये गये कूड़े की ढ़ेर में आग लगा दिया जाता है। इससे स्थानीय निवासी का जीना दूभर हो रहा है। कूड़ा से निकल रहा धुंआ से देखने में परेशानी, आंख से पानी निकलना, बदबू से सिर्फ स्थानीय निवासी, राहगीर ही नहीं बल्कि बगल में संचालित हो रहे विद्यालय तक प्रभावित हो रहा है। और तो और तेज हवा में जल रहा ढ़ेर से चिंगारी उड़ता रहता है जिससे क्षेत्र में आगलगी की आशंका बनी रहती है।

नेता द्वय ने बताया कि कई बार नगर परिषद से इसकी शिकायत की गई लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। कूड़ा गिराना बंद नहीं किया जाता है तो भाकपा माले स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन चलाने को बाध्य होगी।

Please follow and like us:
Verified by MonsterInsights