इलाके के लोगो और पार्टी कार्यकर्ताओ मे शोक की लहर….
मुजफ्फरपुर : जिला के कांटी प्रखंड क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर निवासी और कांटी व सकरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक कुमार चौधरी का निधन सोमवार की देर शाम पटना के एक अस्पताल मे हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

उनके निधन की खबर सुनते ही इलाके मे शोक की लहर दौड़ गई। वही पूर्व विधायक के निधन की जानकारी मिलते ही उनके आवासीय परिसर मे हितचिंताको व शुभचिंतको की भीड़ जुट गई।

जनता दल युनाइटेड के नेता शंभु शरण मिश्रा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि यह न सिर्फ पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है बल्कि सकरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य को गति देने के लिए भी पूर्व विधायक को सदैव याद किया जाएगा।
वही जदयू नेता शैलेश कुमार शैलू ने कहा है कि कांटी व सकरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक कुमार चौधरी गरीबो, शोषितों और वंचितो के आवाज थे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो मे जदयू नेता सुरेश कुमार उर्फ सुरेश भगत, भाजपा नेता अर्जुन राम सहित अन्य पार्टी नेता शामिल है।
