मुजफ्फरपुर-पटना हाइवे स्थित तुर्की ओवरब्रीज के निकट देर रात हुए हादसे में मृतक की पहचान बाकी |
बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार की देर रात ठोकर लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई . जानकारी के बाद तुर्की थाना की पुलिस टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए अंत्यपरिक्षण के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दी है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात पैदल हाइवे पार करने के क्रम में अज्ञात वाहन की ठोकर से करीब 56 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है . वही इस मामले को लेकर तुर्की थाना के कोतवाल पंकज कुमार ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है तथा मृतक की पहचान की कोशिशे तेज कर दी गई है.
