पटना : बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने आज केंद्रीय मंत्री राम दास अट्ठावले से बिहार विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र एवं गयाजी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओ के बीच समसामयिक विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा होने की खबर है।
Please follow and like us:
